Breaking Newsभारत

प्रशिक्षु आरक्षियों की भव्य दीक्षांत परेड का हुआ आयोजन

प्रशिक्षु आरक्षियों की भव्य दीक्षांत परेड का हुआ आयोजन

गोरखपुर आज पुलिस लाइन जनपद गोरखपुर में प्रशिक्षु आरक्षियों की भव्य दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर, परिक्षेत्र गोरखपुर व अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे । इस गौरवशाली अवसर पर प्रशिक्षुओं ने अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रशिक्षण का प्रदर्शन करते हुए शानदार परेड का प्रदर्शन किया गया । मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण किया एवं परेड की सलामी ली गयी । तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा प्रशिक्षुओं को अपने कर्तव्यों के निष्ठापूर्वक निर्वहन करने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं एवं प्रशिक्षको को मुख्य अतिथि, जिलाधिकारी गोरखपुर महोदय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह के अंतिम चरण में सभी प्रशिक्षु आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के उपरांत टोलियों ने गौरवपूर्ण तरीके से प्रस्थान दक्षिणी, पुलिस अधीक्षक उत्तरी व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button