Breaking Newsभारत

रात की बड़ी खबरें…

रात की बड़ी खबरें…

 

➡लखनऊ- हाउस टैक्स सर्वर में बड़ी गड़बड़ी, 10 हजार का बिल पहुंचा 10 लाख, 10 लाख का बिल, टैक्स बकायेदारों के उड़े होश, ज़ोन एक में सैकड़ों लोगों का बिल लाखों में, नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, सर्वर गड़बड़ी से बढ़ी परेशानी, बकायादार परेशान, हाऊस टैक्स बकायेदारों के पास पहुंचा लाखों का बिल, ज़ोन 1 के ज़ोनल अफसर ओम प्रकाश की लापरवाही, बिल 10% घटना था, 100% सॉफ्टवेयर पर बढ़ा दिया।

 

➡ लखनऊ- अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, गाजीपुर की घटना को लेकर बोले अखिलेश, भाजपा सरकार में एक नया चलन शुरू हुआ, पहले सत्ताधारी अत्याचार करते, करवाते हैं – अखिलेश, पीड़ित पर दबाव बनाकर बयान बदलवाते हैं – अखिलेश, एक ग़रीब की बेबसी का फ़ायदा उठाना गलत – अखिलेश, ‘बीजेपी का शासन-प्रशासन निकृष्टतम दौर से गुज़र रहा’

 

➡ लखनऊ- KGMU के डॉ ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया मान, APASL 2026 इस्तांबुल में डॉ. सुधीर वर्मा की उपलब्धि, लिवर सम्मेलन में दी मौखिक शोध प्रस्तुति, ACLF मरीजों में 90 दिन की मृत्यु दर पर शोध, यकृत कठोरता के बदलाव को बताया अहम संकेतक, शोध से गंभीर मरीजों के इलाज में मिलेगी मदद, कुलपति और विभागाध्यक्ष ने दी बधाई, KGMU की वैश्विक प्रतिष्ठा को मिला नया मुकाम

 

➡ लखनऊ- UP होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2 पालियों में सम्पन्न, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रहे, परीक्षार्थियों ने व्यवस्था को लेकर खुशी जाहिर की, लखनऊ में 55 परीक्षा केंद्र बनाए गए।

 

➡ आगरा- अवैध धर्मांतरण गिरोह पर पुलिस की कार्रवाई, मुख्य आरोपी दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क, भोपाल में जाकर आगरा पुलिस ने की कार्रवाई, भोपाल का रहने वाला है आरोपी दाऊद अहमद, सालों से कनाडा में रहकर चला रहा था गिरोह, गिरोह चलाने के लिए विदेश से फंडिंग कराता था, पुलिस 14 लोगों को पकड़कर भेज चुकी है जेल, मुख्य आरोपी अब्दुल रहमान, आयशा गिरफ्तार, दाऊद को भी विदेश से पकड़ा जाएगा – पुलिस

 

➡ एटा- स्कूल वैन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, बाइक सवार तीन युवक हादसे में घायल, वैन में बच्चे नहीं थे सवार, बड़ी घटना टली, राजा के रामपुर थाना क्षेत्र की घटना

 

➡ झांसी- बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी कैंपस में बड़ा हादसा, बेकाबू थार गाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर, रिटायर सहायक कुल सचिव को मारी टक्कर, मनीराम वर्मा की मौके पर दर्दनाक मौत, आरोपी चालक की तलाश की जा रही है, नवाबाद थाना क्षेत्र का मामला

 

➡ हापुड़- ऑनलाइन साइबर ठगी की बड़ी वारदात, करीब 68 लाख रुपए की साइबर ठगी, सोशल मीडिया पर ग्रुप में जोड़कर ठगी, एक-एक कर निकाले 68 लाख रुपए, अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ केस दर्ज, हापुड़ साइबर क्राइम थाने में दर्ज हुई FIR

 

➡ पीलीभीत- अवैध खनन में लगे 5 ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई, ARTO ने नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की, ARTO, खनन विभाग, वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, ओवरलोड 5 वाहनों से 3.30 लाख का शुल्क वसूला, थाना माधोटांडा क्षेत्र के खटीमा पूरनपुर मार्ग पर कार्रवाई

 

➡ अयोध्या- सिंह गैस एजेंसी पर उपभोक्ता परेशान, एक हफ्ते बाद नहीं मिल रहा गैस सिलेंडर, गैस आने के बाद भी नहीं कट रही पर्ची, होम डिलीवरी सेवा पूरी तरह ठप, लोग परेशान, अमानीगंज बाजार में सिलेंडर की कालाबाजारी, 2000 रुपये तक बेचे जा रहे सिलेंडर, अयोध्या के अमानीगंज क्षेत्र का मामला

 

➡ नोएडा- पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने की अहम बैठक, MNC अधिकारियों के पुलिस कमिश्नर की बैठक, सेक्टर-108 कार्यालय में सीपी ने की बैठक, एमडी, सीईओ और HR हेड रहे बैठक में शामिल, श्रमिकों की सुरक्षा और अधिकारों पर हुई चर्चा, कंपनियों के सुझावों पर किया गया विचार-विमर्श, श्रमिकों को जागरूक करने पर दिया गया जोर

 

➡ अलीगढ़- पाइपलाइन ठीक करते समय मजदूर की मौत, परिजनों-समर्थकों की पुलिस से हुई खींचतान, पुलिस से खींचतान कर मजदूर की लाश छीनी, पुलिस मोर्चरी ले जा रही थी मजदूर का शव, मलखान सिंह जिला अस्पताल में हुई खींचतान

 

➡ औरैया- पति द्वारा पिटाई के बाद पत्नी का शव मिला, पति पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप, शव के पास बैठा रहा, खुद को बताया बेकसूर, नशे में पति का बयान – फांसी दे दो मुझे, नाले में मिला शव, शरीर पर चोट के निशान, औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र की घटना

 

➡ रायबरेली- स्कूल की गलती के कारण 76 बच्चे फेल हो गए, हाई स्कूल की परीक्षा में स्कूल के सारे बच्चे फेल, यूपी बोर्ड की परीक्षा में स्कूल के सारे बच्चे फेल, प्रैक्टिकल परीक्षा के नंबर गलत कोड से भेज दिए, प्रैक्टिकल परीक्षा के नंबर बोर्ड को गलत कोड से भेजे, प्रयोगात्मक परीक्षा कॉपी पर एब्सेंट का कोड लिखा, अटौरा के कलौली सर्वोदय इंटर कालेज का मामला

 

➡ संभल- बच्चों की शर्मनाक हरकत आई सामने, छात्र के प्राइवेट पार्ट में पेन डालने का आरोप, 3 नाबालिग छात्रों पर पेन डालने का आरोप, पीड़ित छात्र की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती, आरोपी छात्रों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, आरोपी छात्रों के परिजनों ने मामले को बताया झूठा, बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव का मामला

 

➡ कन्नौज- मंडी परिसर में दुकानों पर चला बुलडोजर, डायरेक्टर के निर्देश पर हटाया गया – सचिव, मंडी की अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर, बिना नोटिस गिरायी जा रहीं दुकानें – व्यापारी, कोर्ट स्टे होने के बाद भी गिराने का आरोप, छिबरामऊ निगम मंडी परिसर में थीं 20 दुकानें

 

➡ कौशाम्बी- देसी बम से हमला मामले में एक्शन, आरोपी पंकज सिंह, कौशलेंद्र सिंह गिरफ्तार, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, विवादित मकान कब्जाने की कोशिश की थी, विरोध करने पर देसी बम से हमला किया था, पिपरी थाना क्षेत्र के लोधौर गांव का मामला

 

➡ देहरादून- सीएम धामी ने टॉपर्स को दी बधाई, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सीएम ने की सराहना, हाईस्कूल टॉपर अक्षत गोपाल से बात की, सीएम ने इशांत कोठारी, भूमिका से बात की, सीएम धामी ने योगेश जोशी से भी की बात, 12वीं टॉपर गीतिका पंत से बातचीत की, सुशीला मेंदीरत्ता को भी दी शुभकामनाएं, द्वितीय स्थान पाने वाले आर्यन से बात की, वंशिका को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

 

➡ दिल्ली- वन क्षेत्र में लगी भीषण आग, दमकल की तमाम गाड़ियां पहुंची, आग बुझाने का प्रयास जारी, कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग, मजलिस पार्क के पास का मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button