कल गोरखपुर आएंगे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

कल गोरखपुर आएंगे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल
गोरखपुर। तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 26 अप्रैल को गोरखपुर आएंगे। वह 28 को गोरखपुर से लखनऊ और 29 को लखनऊ से हैदराबाद के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके आगमन को लेकर तेलंगाना के लोकभवन से मिनट्स जारी हो गया है।
राज्यपाल रविवार को हैदराबाद से फ्लाइट से दोपहर 1:15 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से बेतियाहाता स्थित अपने आवास पर जाएंगे। वहां से शाम 5 बजे अजय श्रीवास्तव (अतुल श्रीवास्तव) के आवास पर जाएंगे। वहां 20 मिनट रुकने के बाद 5.40 पर बेतियाहाता स्थिति आवास पहुंचेंगे। 7:20 बजे गोरखनाथ क्षेत्र स्थित माधव रिसॉर्ट पहुंचेंगे। वहां से रात आठ बजे असुरन चौक स्थित डेयरी कॉलोनी निवासी कमला प्रसाद पांडेय के यहां पहुंचेंगे। वहां से रात 8:40 बजे गोरखपुर क्लब में आयोजित चिरंजीवी चौरसिया की बेटी के शादी समारोह में पहुंचकर जोड़े को आशीर्वाद देंगे। वहां से रात नौ बजे अपने आवास पर पहुंच जाएंगे।
सोमवार को सुबह 9:30 बजे कुशीनगर जिले के तरयासुजान क्षेत्र के घड़िया पाठक गांव के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां विधायक एसएन पाठक के आवास पर पूर्वाह्न 11 बजे पहुंचेंगे। वहां आधे घंटे रहने के बाद गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम को 7:45 बजे बेतियाहाता में कसया रोड पर स्थित एमएम नर्सिंग होम के सामने अवधेश श्रीवास्तव एक निजी कार्यक्रम में पहुंचेंगे। वहां करीब एक घंटे रहने के बाद अपने आवास के लिए प्रस्थान करेंगे। राज्यपाल मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे सड़क मार्ग से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होकर लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।



