Breaking Newsभारत

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

*1* भय जा रहा, भरोसा आ रहा’: बंगाल में ममता बनर्जी पर गरजे PM मोदी, बोले- झालमुड़ी मैंने खाई, मिर्ची TMC को लगी

*2* पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘मैं यहां के सरकारी कर्मचारियों की भी सराहना करता हूं। मुझे अब तक मिली जानकारी के आधार पर, मतदान पिछले सभी रिकार्ड तोड़ रहा है।’ उन्होंने कहा कि कृष्णानगर में आज भय पर भरोसे की विजय का विश्वास दिख रहा है। बरसों से जिनकी आवाज को दबाकर रखा गया था, वो अब एक सुर में बोल रहे हैं

*3* दोपहर 1 बजे तक बंगाल में 62.18% तो तमिलनाडु में 56.81% वोटिंग; EVM खराबी पर बवाल जारी

*4* बंगाल के कुमारगंज में भाजपा प्रत्याशी पर हमला, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर समर्थकों और TMC कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, पथराव

*5* आसमान से बरस रही आग, फिर भी बूथों वोटरों की भारी कतार: दांव पर दीदी और BJP की साख!

*6* महाराष्ट्र के बारामती-राहुरी और गुजरात की उमरेठ विधानसभा सीट पर उपचुनाव, अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा लड़ रही हैं चुनाव

*7* संसद में बवाल के बाद जनरल नरवणे की नई किताब लॉन्च, इस बार भी सेना ही विषय;

*8* पेट्रोल-डीजल ₹28 महंगा होने की खबरें गलत, सरकार बोली- दाम बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं; कोटक की रिपोर्ट में चुनाव बाद बढ़ोतरी का दावा था

*9* लोग चाहते हैं-UP के 354 विधायकों को टिकट न मिले, भास्कर के सबसे बड़े सर्वे के नतीजे, 88% भाजपा, 91% सपा विधायकों से लोग नाखुश

*10* मिर्जापुर में हादसा-11 की मौत, बोलेरो में 9 जिंदा जले, बेटे का मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार, कोई नहीं बचा; शवों को पहचानना मुश्किल

*11* बीकाजी के CMD शिवरतन अग्रवाल का हार्ट अटैक से निधन, चेन्नई में ली अंतिम सांस, पत्नी के ऑपरेशन के लिए परिवार के साथ गए थे

*12* कपाट खुलते ही केदारनाथ धाम में उमड़ी आस्था की भीड़, पहले दिन 38 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!

*13* ईरान बोला- ट्रम्प का सीजफायर एकतरफा, अमेरिकी नाकेबंदी हटेगी तभी बात करेंगे; अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- कल तक अच्छी खबर आ सकती है

*14* ओडिशा में गर्मी के चलते दोपहर में जनगणना रोकी गई, राजस्थान-UP में सड़कों पर पानी छिड़का जा रहा; देश के 16 शहरों में पारा 43°C के पार

*15* सेंसेक्स 750 अंक गिरकर 77,750 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 180 अंक गिरकर 24,200 के करीब; ऑटो शेयरों में बिकवाली

*16* गडकरी के E100 प्लान से चीनी शेयरों में उछाल, इथेनॉल ब्लेंडिंग से मिलेगा फायदा; फ्यूचर में और आएगी तेजी?

*17* मुकेश अंबानी की कंपनी का Allianz के साथ 50:50 जॉइंट वेंचर, 4.5% चढ़ा जियो फाइनेंशियल शेयर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button