गोरखपुर : हाई टेंशन तार की चपेट में आने से प्लंबर मिस्त्री मौत

हाई टेंशन तार की चपेट में आने से प्लंबर मिस्त्री मौत
गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के ग्राम पेवनपुर के रहने वाले लगभग 36 वर्षीय राम आशीष निषाद जो प्लंबर का काम करते थे 23 अप्रैल की सुबह लगभग 9 बजे अपने सहयोगी रामपाल, हजारी और लालमन के साथ खजनी थाना क्षेत्र के ग्राम छपिया हरिजन बस्ती में एक व्यक्ति के घर पर हैंडपंप गाड़ने गए थे इसी दौरान पाइप उठाते समय ऊपर हाई टेंशन तार की चपेट में आने राम आशीष निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय प्रधान राजू निषाद, गंभीरपुर प्रधान राम अवतार मिश्रा परिवार और ग्रामीणों के साथ मिलकर घायल राम आशीष निषाद को जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से परिवार के लोग काफी आहत हैं। स्थानीय प्रधान राजू निषाद ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजे की मांग की है। बतादें कि मृतक राम आशीष अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले थे जो अपने पीछे पत्नी और दो छोटे छोटे बच्चों को छोड़ गए है। इस घटने से गांव में मातम छाया है।



