Breaking Newsक्राइमभारत

हिस्ट्रीशीटर रामू बिंद तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार

हिस्ट्रीशीटर रामू बिंद तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने लार्ड कार्नवालिस पार्क के पास चेकिंग के दौरान दबोचा, 20 मुकदमों का दर्ज है आपराधिक इतिहास

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का एक अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक शिवाकांत मिश्रा मय हमराह लार्ड कार्नवालिस पार्क के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले रामू बिंद पुत्र ठग्गा बिंद, निवासी ग्राम सोनहरिया (डीलिया), थाना कोतवाली, गाजीपुर को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से .315 बोर का अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 32 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 589/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।20 मुकदमों का दर्ज है आपराधिक इतिहास,पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार रामू बिंद के विरुद्ध गाजीपुर के कोतवाली और नंदगंज थानों में चोरी, लूट, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कुल 20 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें कई मामले वर्ष 2014 से 2022 के बीच दर्ज हुए हैं। उसके विरुद्ध पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं।बरामदगी- एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर
– एक जिंदा कारतूस .315 बोर गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक शिवाकांत मिश्रा मय हमराह, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button