Breaking Newsभारत

आईटीआई में प्रवेश के लिए विकल्प परिवर्तन का मौका, 15 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल

आईटीआई में प्रवेश के लिए विकल्प परिवर्तन का मौका, 15 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल

लखनऊ, 10 अगस्त 2026।

व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग के विशेष सचिव/ अधिशासी निदेशक एस.सी.वी.टी. अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रदेश के राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आई.टी.आई.) में संचालित व्यवसायों, टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से 211 राजकीय संस्थानों में संचालित 10 दीर्घकालीन व्यवसायों एवं पीपीपी मॉडल पर संचालित राजकीय संस्थानों के विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण हेतु विकल्प परिवर्तन (संस्थान/व्यवसाय) के लिए एससीवीटी पोर्टल खोला गया है।

उन्होंने बताया कि सर्वसाधारण के लिए दिनांक 09-08-2026 से दिनांक 12-08-2026 तक विकल्प परिवर्तन हेतु पोर्टल खोला गया है। साथ ही अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए वेबसाइट http://www.scvtup.in पर नवीन ऑनलाइन आवेदन/पंजीकरण एवं विकल्प परिवर्तन (संस्थान/व्यवसाय) हेतु दिनांक 15-08-2026 रात्रि 12.00 बजे तक एससीवीटी पोर्टल खुला रहेगा।

इसके पश्चात आवेदन/पंजीकरण/विकल्प परिवर्तन के लिए कोई अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन में सहायता हेतु विवरणी (दिशा-निर्देश) ई-फॉर्म में वेबसाइट www.scvtup.in पर उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button