Breaking Newsभारत

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें

 

26- अप्रैल – रविवार

 

*तप रहा पूरा देश: 40 डिग्री से ऊपर वाले दुनिया के 100 शहरों में 92 भारत के, यूपी का बांदा सबसे गर्म, उत्तर भारत में आसमान से बरस रही आग, हीटवेव करेगी परेशान; यूपी, दिल्ली और राजस्थान में रेड अलर्ट*

 

*1* पीएम मोदी के मन की बात का 133वां एपिसोड, महिला आरक्षण और गर्मी पर बोल सकते हैं; पिछली बार ईरान-अमेरिका जंग पर चर्चा की थी

 

*2* उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने वाली गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे देश को समर्पित करने जा रहे हैं। करीब 594 किमी लंबा यह एक्सप्रेसवे न केवल देश के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में शामिल है,

 

*3* राहुल बोले- ममता BJP का रास्ता खोल रहीं, हिमंता ने कहा- बंगाल में डबल सेंचुरी बनाएंगे; EC ने 5 अफसर सस्पेंड किए, शाह का रोड शो

 

*4* मणिपुर में प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़े, सुरक्षाबलों ने रोकने के लिए आंसू गैस के गोले चलाए, CM के घर की ओर मार्च निकाल रहे थे

 

*5* जम्मू-कश्मीर के जोजिला पास में एवलांच, कई गाड़ियां 8 फीट बर्फ में दबीं, एक ड्राइवर भी फंसा; रेस्क्यू जारी, 28 दिन में दूसरी घटना

 

*6* एअर इंडिया फ्लाइट में घंटों बिना AC के बैठे यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर हंगामा; इंदौर के लिए 3 घंटे डिले के बाद भरी उड़ान

 

*7* गुजरात में निकाय चुनाव के लिए आज होगा मतदान, 15 मनपा, 84 नपा समेत जिला-तालुका पंचायत के लिए 9,992 कैंडिडेट्स मैदान में

 

*8* 4 दिन में 1.24 लाख लोग पहुंचे केदारनाथ, भैरवनाथ के कपाट खुलने के बाद धाम में सांयकालीन आरती शुरू, बद्रीनाथ में अब तक 37,884 श्रद्धालु पहुंचे

 

*9* तेलंगाना में कविता ने नई पार्टी TRS बनाई, 2028 के विधानसभा चुनावों में पिता केसीआर की पार्टी BRS को देंगी टक्कर

 

*10* व्हाइट हाउस डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प सुरक्षित निकले, फर्स्ट लेडी, उपराष्ट्रपति समेत अन्य VIP को हॉल से बाहर निकाला गया, हमलावर को मार गिराया

 

*11* अमेरिकी अधिकारियों से बिना मिले लौटे ईरानी विदेश मंत्री, PAK पीएम और आर्मी चीफ को शर्तें सौंपी; ट्रम्प ने अपने दूतों को इस्लामाबाद जाने से रोका

 

*12* ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची एक बार फिर पाकिस्तान जा सकते हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रतिनिधिमंडल का इस्लामाबाद दौरा रद्द कर दिया है। इसके चलते अमेरिका-ईरान शांति वार्ता एक बार फिर से अधर में लटक गई है।

 

*13* गेट्स-बफे दान न करते, तो दूसरे-तीसरे सबसे अमीर होते, फोर्ब्स लिस्ट में इलॉन मस्क दुनिया के सबसे अमीर लेकिन दान में बहुत पीछे

 

*14* पंजाब ने IPL का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया, दिल्ली को 6 विकेट से हराया, काम ना आई राहुल की रिकॉर्ड 152 रन की पारी

 

*15* सूर्यवंशी के शतक के बावजूद राजस्थान हारा, हैदराबाद 5 विकेट से जीता; अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की फिफ्टी

 

*16* UP का बांदा देश में सबसे गर्म, पारा 47.4°C पहुंचा, राजस्थान-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों में पारा 45°C के पार, 10 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button