सिविल अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं पर संकट…

सिविल अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं पर संकट…
लखनऊ के सिविल अस्पताल में शुरू होने वाली न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी की सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी सेवाएं फिलहाल अटक गई हैं…
अस्पताल में 15 जुलाई से सप्ताह में एक-एक दिन इन तीनों विभागों की ओपीडी शुरू करने की तैयारी थी…
इसके लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के विशेषज्ञ डॉक्टरों की मदद ली जानी थी….
योजना के तहत गंभीर मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श और जरूरी जांच की सुविधा सिविल अस्पताल में ही उपलब्ध कराने की तैयारी थी…
कल्याण सिंह कैंसर संस्थान से भी सप्ताह में एक दिन कैंसर ओपीडी के लिए डॉक्टर उपलब्ध कराने की सहमति बनी थी….
लेकिन डॉक्टरों की कमी के चलते विशेषज्ञों ने सिविल अस्पताल आने में असमर्थता जताई…
इस वजह से कैंसर ओपीडी भी शुरू नहीं हो सकी और सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं की पूरी योजना प्रभावित हो गई…
करीब 400 बेड वाले सिविल अस्पताल में रोजाना 3 से 4 हजार मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं…
ऐसे में विशेषज्ञ सेवाएं शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद थी…
फिलहाल न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और कार्डियोलॉजी की सुपर स्पेशियलिटी सुविधा उपलब्ध नहीं है…
गंभीर मरीजों को केजीएमयू, लोहिया संस्थान या पीजीआई रेफर करना पड़ता है…
अस्पताल प्रशासन ने पूरे मामले से शासन को अवगत करा दिया है और दोनों संस्थानों से दोबारा वार्ता चल रही है…
शासन से निर्देश मिलने के बाद सुपर स्पेशियलिटी यूनिट शुरू करने की आगे की कार्रवाई की जाएगी…


