कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बारिश का कहर, 10 जगह धंसी सड़क….

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बारिश का कहर, 10 जगह धंसी सड़क….
बारिश के बाद कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर करीब 10 जगह सड़क धंसने से यातायात प्रभावित हुआ…
असोहा-अचलगंज क्षेत्र में पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम नहीं होने से सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी…
किमी 62 और 63 पर सड़क धंसने, जबकि किमी 40.6 पर नाली क्षतिग्रस्त होने की समस्या सामने आई…
किमी 44.4 से 44.1, किमी 41.3 से 41 और किमी 42.2 पर भी सड़क पर जलभराव की स्थिति रही…
किमी 39.7 और 30.6 के पास मरम्मत के चलते दोनों लेन बंद कर हल्के वाहनों को सर्विस रोड से निकाला गया…
कानपुर से लखनऊ की ओर भारी वाहन लेन पर भी जलभराव के कारण वाहन चालकों को परेशानी हुई…
करीब 4,200 करोड़ रुपये की लागत से बने एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे हैं…
उधर कानपुर में करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से बना सरसौल रेलवे ओवरब्रिज भी दो साल में दरकने लगा है…
जुलाई 2024 में यातायात के लिए खोले गए ओवरब्रिज की दीवारों से आरसीसी के टुकड़े गिरने की बात सामने आई है…
बारिश के बीच एक्सप्रेसवे और ओवरब्रिज की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं….


