शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और सीमा सुरक्षा पर रहेगा विशेष ध्यान- एडीजी

शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और सीमा सुरक्षा पर रहेगा विशेष ध्यान- एडीजी
गोरखपुर।एडीजी (ADG) गोरखपुर ज़ोन ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया है।
राम कुमार ADG जोन ने बताया कि पुलिस प्रशासन की मुख्य प्राथमिकता ज़ोन में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखना है। इसके साथ ही अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाना पुलिस का प्रमुख लक्ष्य रहेगा।एडीजी ने अंतरराष्ट्रीय सीमा की संवेदनशीलता का जिक्र करते हुए कहा कि गोरखपुर ज़ोन से अंतरराष्ट्रीय सीमा (नेपाल बॉर्डर) सटी हुई है। ऐसे में बॉर्डर मैनेजमेंट (सीमा प्रबंधन) और वहां होने वाली अवैध व गैर-कानूनी गतिविधियों (illegal activities) पर कड़ाई से रोक लगाना उनकी सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल है। सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने के साथ-साथ ज़ोन में कानून का राज कायम रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
बाइट – राम कुमार ADG जोन गोरखपुर



