गाजीपुर : गाजीपुर में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी, दोपहर 2:34 बजे तक सतर्क रहने की अपील

गाजीपुर में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी, दोपहर 2:34 बजे तक सतर्क रहने की अपील
गाजीपुर। मौसम विभाग, लखनऊ द्वारा जनपद गाजीपुर के लिए मेघगर्जन, वज्रपात, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा तथा हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह चेतावनी आज दोपहर 2:34 बजे तक प्रभावी रहने की संभावना है।जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मौसम संबंधी चेतावनियों पर लगातार नजर रखें तथा अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। खराब मौसम के दौरान सुरक्षित भवन में रहें और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। यदि बिजली कड़कने लगे तो तुरंत खुले स्थान, पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूर चले जाएं।प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि पेड़ों के नीचे, खेतों या खुले मैदान में न रुकें। नदियों, नालों और जलभराव वाले रास्तों को पार करने का प्रयास न करें। आकाशीय बिजली के दौरान मोबाइल चार्जिंग एवं अन्य विद्युत उपकरणों का अनावश्यक उपयोग करने से भी बचें। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।प्रशासन ने आकाशीय बिजली से बचाव के लिए दामिनी ऐप तथा आपदा संबंधी चेतावनियों की जानकारी के लिए सचेत ऐप का उपयोग करने की सलाह दी है। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक 112, 1077 एवं 1070 हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।



