वृहद रोजगार मेले में 618 अभ्यर्थियों का अंतिम राउंड के लिए चयन2000 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा, 30 से अधिक कंपनियों ने की भर्ती

वृहद रोजगार मेले में 618 अभ्यर्थियों का अंतिम राउंड के लिए चयन2000 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा, 30 से अधिक कंपनियों ने की भर्ती
गाजीपुर।उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद गाजीपुर की अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, भाजपा उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।मुख्य विकास अधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा रोजगार मेले में पहुंचे अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उपलब्ध रोजगार अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत आयोजित होने वाले रोजगार मेलों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक रोजगार के इच्छुक युवाओं को सेवायोजित किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और युवाओं के हित में उनकी मांग के अनुरूप रोजगार मेलों का निरंतर आयोजन होना चाहिए।मुख्य अतिथि सरिता अग्रवाल ने रोजगार मेले के आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेवायोजन विभाग के माध्यम से पूर्व में विदेशों में भी भर्ती कराई गई है। वर्तमान में रोजगार मेले के माध्यम से देश की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर युवाओं का चयन किया जा रहा है।रोजगार मेले में प्रमोकाश आउटसोर्स सर्विस प्रा. लि., उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक वाराणसी, क्वैस कॉर्पोरेशन प्रा. लि., सेफ एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स, अशोक लेलैंड लि., एमआरएफ टायर्स, लॉन्ड्री मेट, हिंडाल्को रेनूकूट, नर्स केयर 24, रोहित हाईब्रिड सीड्स प्रा. लि., पीएनबी मेटलाइफ सहित 30 से अधिक कंपनियों एवं नियोजकों ने प्रतिभाग किया।कंपनियों द्वारा ऑपरेशन असिस्टेंट, मशीन ऑपरेटर, हेल्पर, कंस्ट्रक्शन वर्कर, सेल्स ट्रेनर, सेल्स ऑफिसर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, नैप्स ट्रेनी सहित विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले में 2000 से अधिक अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 618 अभ्यर्थियों का अंतिम राउंड के लिए चयन किया गया।



