भारतराजनीति

वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए आचार संहिता लागू

विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किए निर्देश

वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए आचार संहिता लागू

 

विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किए निर्देश

 

गाजीपुर।  उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही जनपद गाजीपुर में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश में विधान परिषद की स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन सीटों के लिए मतदान 23 अक्टूबर 2026 को तथा मतगणना 27 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के साथ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की गई है। कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आयोग के प्रावधानों के अनुसार आदर्श चुनाव आचार संहिता के सभी संबंधित उपबंध पूरे जनपद में प्रभावी हो गए हैं।उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप आदर्श चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करना सभी संबंधित पक्षों के लिए आवश्यक होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button