Breaking Newsभारत

वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रकाश पांडे के पिता के निधन पर शोक संवेदना जताने पहुंचे महा ग्रापए के पदाधिकारी

वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रकाश पांडे के पिता के निधन पर शोक संवेदना जताने पहुंचे महा ग्रापए के पदाधिकारी

गाजीपुर।महा ग्रामीण पत्रकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नारायण यादव के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने बुधवार को ग्राम सभा बिहार पहुंचकर वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रकाश पांडे के पिता चंद्रपति पांडे के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।बताते चलें कि वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रकाश पांडे के पिता चंद्रपति पांडे का विगत दिनों निधन हो गया था। उनके निधन की जानकारी मिलने पर पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। इसी क्रम में महा ग्रामीण पत्रकार संगठन के पदाधिकारी बुधवार को उनके आवास पर पहुंचे और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।प्रदेश अध्यक्ष नारायण यादव ने कहा कि माता-पिता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है। इस दुख की घड़ी में संगठन परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष सुनील दुबे, मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजीत विक्रम यादव, गुड्डू सिंह, टीका, सत्यम चौबे सहित अन्य पत्रकार एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत चंद्रपति पांडे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवारजनों को सांत्वना प्रदान की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button