Breaking Newsभारत
लखनऊ- यूपी में एनसीईआरटी की किताबें अब 5वीं से 8वीं तक भी।

लखनऊ- यूपी में एनसीईआरटी की किताबें अब 5वीं से 8वीं तक भी।
प्रदेश में नए सत्र 2027- 28 से कक्षा पांच से आठ तक राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की किताबों से पढ़ाई होगी। अगले साल नई व्यवस्था लागू होने के साथ ही प्रदेश में कक्षा 1 से 12 तक सभी कक्षाओं में एनसीईआरटी की किताबें लागू हो जाएंगी। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा इसकी सहमति मिलने के बाद एससीईआरटी ने कक्षा 5 से 8 की किताबों का कस्टमाइजेशन शुरू कर दिया है। इसके तहत 20 फीसदी तक स्थानीय कंटेंट एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

