Breaking Newsभारत

लखनऊ: जनता मार्केट में 2 महीने से शौचालय पर ताला, व्यापारियों ने दी नगर निगम के घेराव की चेतावनी

लखनऊ: जनता मार्केट में 2 महीने से शौचालय पर ताला, व्यापारियों ने दी नगर निगम के घेराव की चेतावनी

लखनऊ। शहर के जनता मार्केट में सार्वजनिक शौचालय पिछले दो महीनों से बंद रहने के कारण व्यापारियों, कर्मचारियों और महिला ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद नगर निगम द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से आक्रोषित व्यापारियों ने अब नगर निगम मुख्यालय के बाहर बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

व्यापारियों की मुख्य समस्याएँ और माँगें: महिला कर्मचारियों और ग्राहकों की आफत: मार्केट में काम करने वाली महिला कर्मचारियों और सामान खरीदने आने वाली महिला ग्राहकों के लिए शौचालय बंद होना सबसे बड़ी समस्या बन गया है। महिलाओं को आसपास के घरों में जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

सफाई व्यवस्था ध्वस्त: शौचालय के बगल में स्थित यूरिनल की एक महीने से सफाई नहीं हुई है, जिससे उठ रही भारी बदबू के कारण आसपास के दुकानदारों का बैठना दुश्वार हो गया है।
​पार्किंग को बनाया वेंडिंग जोन: एलडीए (LDA) द्वारा दुकानदारों और ग्राहकों के लिए बनाई गई पार्किंग में नगर निगम ने ‘वेंडिंग जोन’ बना दिया है। इसके चलते सड़क के दोनों ओर ठेले-खोमचे लगने से दिनभर जाम और अराजकता का माहौल रहता है।

व्यापारी नेता का समर्थन और आश्वासन

घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता अपने पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का समर्थन किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही महापौर (मेयर) सुषमा खर्कवाल से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा और समस्या का स्थाई समाधान कराएगा।

प्रशासन और स्थानीय पार्षद का पक्ष

स्थानीय पार्षद (संजय राठौर): उन्होंने कहा कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण सर्वेक्षण में गंदगी पाई गई थी, जिस पर नगर निगम ने एक्शन लिया है।

पर्यावरण अभियंता (संजीव प्रधान): नगर निगम के पर्यावरण अभियंता के अनुसार, “शौचालय का सीवरेज/मल सीधे नालियों में बह रहा था, जिससे सड़क पर गंदगी फैल रही थी। इसी वजह से इसे फिलहाल बंद किया गया है। एक सप्ताह के भीतर इसे ठीक कराकर पुनः चालू कर दिया जाएगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button