Breaking Newsभारतराजनीति

गाजीपुर : भाजपा की सदस्यता अभियान को जखनिया में मिली मजबूती, सैकड़ों लोगों ने थामा कमल का दामन

भाजपा की सदस्यता अभियान को जखनिया में मिली मजबूती, सैकड़ों लोगों ने थामा कमल का दामन

गाजीपुर। जखनिया विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता विजय सहाय, अनिल कुमार एवं सुनील कुमार के नेतृत्व में रविवार को सैकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। गाजीपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने सभी नवसदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन और विकास कार्यों से प्रभावित होकर समाज के विभिन्न वर्गों के लोग लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।विजय सहाय ने कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा, सेवा भाव और अंत्योदय की नीति से प्रेरित होकर उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने इसे जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बताया।अनिल कुमार और सुनील कुमार ने भी संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान नवसदस्यों ने संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।इस मौके पर रमेश सिंह ‘पप्पू’, अभिनव सिन्हा, जिला महामंत्री विष्णु सिंह, सुमित तिवारी, शशिकांत शर्मा, गर्वजीत सिंह, राजन प्रजापति, राजेश चौहान सहित बड़ी संख्या में जिला एवं मंडल पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button