Breaking Newsभारत

रात की बड़ी खबरें…

रात की बड़ी खबरें…

➡️लखनऊ में गोसाईंगंज पुलिस ने राहगीरों से लूट-छिनैती करने वाले 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 7 एंड्रॉयड मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल पल्सर बाइक बरामद हुई। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 1.25 लाख रुपये बताई जा रही है। 22 जुलाई की लूट घटना के बाद पुलिस ने 70-80 CCTV कैमरों की जांच और सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। मोबाइल रिपेयरिंग दुकान संचालक भी गिरफ्तार हुआ, जिसने लूटे मोबाइल बेचकर ऐश करने की बात कबूली।

➡️लखनऊ में चेहल्लुम को लेकर पश्चिमी जोन में शांति समिति की बैठक हुई। DCP पश्चिमी ने ADCP के साथ तैयारियों की समीक्षा की। जुलूस, मजलिस और धार्मिक आयोजनों की सुरक्षा को लेकर मंथन किया गया। बैठक में नगर निगम, बिजली, जल संस्थान समेत कई विभागों के अधिकारी और पश्चिमी जोन के ACP व थाना प्रभारी शामिल हुए।

➡️झांसी में पॉक्सो और SC/ST एक्ट के वारंटी पृथ्वी ठाकुर को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। मामला रक्सा थाना क्षेत्र का है।

➡️हमीरपुर में एनएच 34 पर रोडवेज बस बीच रास्ते बंद हो गई। महिला कंडक्टर और यात्रियों ने बस को धक्का लगाया। भीषण गर्मी में यात्री घंटों परेशान रहे। हमीरपुर डिपो की व्यवस्था पर सवाल उठे।

➡️मथुरा के कोसीकलां-कोटवन हाईवे पर भीषण हादसा हुआ। रोडवेज बस में पीछे से प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। दोनों बसें मथुरा से दिल्ली जा रही थीं। हादसे में 12 से ज्यादा यात्री घायल हुए, जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। प्राइवेट बस चालक की लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। घटना थाना कोसी क्षेत्र के कोटवन कट की है।

➡️झांसी में RPF ने डीजल चोरी गिरोह का खुलासा किया। गढ़मऊ रेलवे स्टेशन क्षेत्र में चल रहे गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। करीब 300 लीटर चोरी का डीजल बरामद हुआ। डीजल खरीदने वाले आरोपी भी जांच के दायरे में हैं।

➡️झांसी में DRM अनिरुद्ध कुमार ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन होल्डिंग एरिया की प्रगति देखी और गुणवत्ता व समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। बेतवा नर्सरी स्कूल में सुविधाओं का निरीक्षण और रेलवे स्टेडियम में विकास कार्यों की समीक्षा की।

➡️बरेली में जनसेवा केंद्र संचालक से 1.04 लाख रुपये की लूट हुई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया और पैसे का बैग छीनकर फरार हो गए। पुलिस CCTV फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के दुलीराम इंटर कॉलेज की है।

➡️औरैया में दुकान में घुसकर युवकों से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। एक नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आधा दर्जन लोगों ने युवकों को बाहर खींचकर पीटा। पुलिस ने तीन घायलों को CHC में भर्ती कराया। मामला अजीतमल थाना क्षेत्र का है।

➡️कन्नौज में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने CHC तालग्राम में हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

➡️आगरा में ICICI बैंक के मैनेजर समेत 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। गोल्ड लोन के नाम पर 50.60 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया गया है। बैंक मैनेजर और कर्मचारियों पर ब्लैंक चेक का दुरुपयोग कर रकम ट्रांसफर करने का आरोप है। पीड़ित की शिकायत पर थाना ताजगंज में FIR दर्ज कर पुलिस बैंकिंग रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

➡️हमीरपुर में अज्ञात कारणों से युवती ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला मौदहा कोतवाली क्षेत्र के सीजनौडा इलाके का है।

➡️वाराणसी में किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। CBI ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। चार साल चले ट्रायल के बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया। आरोपी रवि पटेल के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज था।

➡️कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में डकैती मामले का CCTV फुटेज सामने आया है। नकाबपोश 7-8 बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाया और डकैती की। बच्चों पर हथियार रखकर डराने का आरोप है। पुलिस CCTV के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

➡️रायबरेली में संदिग्ध हालत में युवक का फंदे से लटका शव मिला। मृतक का दो साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। घटना बछरावां थाना क्षेत्र के सिन्नत खेड़ा गांव की है।

➡️एटा में 36 घंटे से लापता किशोर खेत में हाथ-पैर बंधा मिला। परिजनों ने अपहरण की नामजद तहरीर दी है। किशोर के चाचा का प्रॉपर्टी विवाद चल रहा है। पुलिस ने किशोर को एटा मेडिकल कॉलेज भेजा। मामला जैथरा थाना क्षेत्र के सहादत नगर का है।

➡️मुरादाबाद में छात्रा के शोषण और धर्म परिवर्तन दबाव का आरोप लगा है। युवक पर पहचान छिपाकर दोस्ती करने और शादी का झांसा देकर शोषण करने की शिकायत दर्ज कराई गई। मामला पकबड़ा थाना क्षेत्र का है।

➡️दिल्ली में पश्चिम एशिया संकट को लेकर CCS की चौथी विशेष बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई। पीएम मोदी ने कहा कि नागरिकों और प्रवासी समुदाय की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेट्रोलियम, LNG, LPG और उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। रबी सीजन के लिए उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति और संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर चर्चा हुई।

➡️सीतापुर में बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक को चतुर्थश्रेणी कर्मचारी बताया जा रहा है। हादसा खैराबाद में ARTO ऑफिस के पास हुआ।

➡️बागपत में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से हादसा हुआ। हादसे में मिस्त्री और मजदूर की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। घटना छपरोली थाना क्षेत्र की कुरैशियान कॉलोनी की है।

➡️गोरखपुर में अपहरण और हत्या की साजिश के मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। अनामिका, बबली, हरिनारायण और सतेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मामला 10 वर्षीय बालक की हत्या से जुड़ा है। गिरफ्तारी खजनी क्षेत्र से हुई।

➡️लखीमपुर में युवती की हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। युवती की शादी एक महीने पहले ही हुई थी। पड़ोसी प्रदीप पर हत्या का आरोप लगाया गया है। परिजनों ने प्रेम प्रसंग की आशंका जताई है। घटना गोला कोतवाली के सहसपुर की है।

➡️सीतापुर में टेबल फैन में उतरे करंट से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। CHC ले जाते समय बच्ची ने दम तोड़ दिया। मामला इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र का है।

➡️मिर्जापुर मंडल में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार होगा। करीब 48 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की गई। विंध्य में विश्वस्तरीय धार्मिक पर्यटन विकसित किया जाएगा। मंत्री जयवीर सिंह ने विकास कार्य समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button