राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि विपक्ष हमेशा से महिलाओं को बेवकूफ बनाते आ रहा है

राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि विपक्ष हमेशा से महिलाओं को बेवकूफ बनाते आ रहा है
गोरखपुर। आज उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव ने महिला बिल को लेकर कहा कि बिल पास ना होना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं।1996 से विपक्ष ने इस बिल का समर्थन नहीं किया है।विपक्ष ने देश की महिलाओं को शुरू से ही बेवकूफ बनाने का काम किया है।मैं सबसे कहना चाहती हूं कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के राष्ट्र सम्बोधन को पुनः सुने।विपक्षियों को लेकर उन्होंने जो कहा है कि वो रुकेंगे नहीं,उनका सफर थमेगा नहीं, और प्रधानमंत्री जी इस बिल को दोबारा फ्लोर करके फिर से पास कराने का प्रयास करेंगे।जो उन्होंने पूरी प्रतिबद्धता के साथ कहा है ।तो मैं समझती हूं हमें हमारे प्रधानमंत्री जी पर पूर्ण विश्वास है और विपक्षियों ने जो किया है।नारी जाती कभी उनको माफ नहीं करेगी। आने वाले समय में वो देखेंगे।देश की नारी जो दूरगामी क्षेत्रों में भी है,उस पर भी यह प्रभाव पड़ा है और सब चाहते हैं कि उनकी भागीदारी आदि आबादी की है।उनकी हिस्सेदारी हर क्षेत्र में बढ़े। विपक्ष इसका विरोध 1996 से करते आ रहे हैं,आप इतिहास उठा कर देख लीजिये,इतने साल हो गए,लेकिन बिल पास नही होने दिया आगे क्या होता है।पता नही पर मुझे लगता है कि हर परिप्रेक्ष में जन आक्रोश चल रहा है,आधी आबादी में नारी शक्ति का आक्रोश चल रहा है।मैं समझती हूं कि इसका बड़ा प्रभाव पड़ेगा और विपक्ष को इसका खमियाजा भुगतना ही पड़ेगा।इसका उदाहरण बंगाल में जिस तरह से महिलाओ ने बढ़ चढ़ कर मतदान किया है।इससे लगता है बंगाल की तस्वीर बदलने वाली है।



