क्राइमभारत

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।

आज दिनांक।07/12/025को

थाना भुड़कुड़ा पुलिस ने मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जखनियां/गाजीपुर– अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली भुड़कुड़ा पुलिस ने मुकदमा संख्या 176/25 धारा 117(3), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के निकट पर्यवेक्षण में की गई।

गठित पुलिस टीम ने अभियुक्त रामजन्म गिरी (उम्र लगभग 52 वर्ष) पुत्र देवदत्त गिरी, निवासी ग्राम जलालपुरधन्नी, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर को 07 दिसम्बर 2025 की सुबह 10:05 बजे उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की प्रक्रिया के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के सभी निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया।

पंजीकृत अभियोग: मु0अ0सं0 176/25, धारा 117(3), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रूप से श्यामजी यादव – प्रभारी निरीक्षक, थाना कोतवाली भुड़कुड़ा उ०नि० जयप्रकाश सिंह – थाना कोतवाली भुड़कुड़ा उ०नि० सचिन सिंह – थाना कोतवाली भुड़कुड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button