शादियाबाद (गाजीपुर) : चोरी की बोलेरो बरामद, शादियाबाद पुलिस ने शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

चोरी की बोलेरो बरामद, शादियाबाद पुलिस ने शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
शादियाबाद (गाजीपुर), 26 अगस्त। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शादियाबाद पुलिस ने चोरी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए चोरी की बोलेरो बरामद की है। पुलिस ने बरामद वाहन को कब्जे में लेकर अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, बुधवार को उपनिरीक्षक अमरेश कुमार मिश्रा मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना शादियाबाद में दर्ज मु0अ0सं0 280/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित ग्राम कटघरा से चोरी हुई सफेद रंग की महेन्द्रा बोलेरो संख्या UP61 BD 3804 को परेवा नहर पुलिया के पास से बरामद किया गया।मौके से पुलिस ने राहुल दूबे उर्फ श्याम नारायण दूबे (30 वर्ष) पुत्र केदारनाथ दूबे, निवासी ग्राम करंडा, थाना करंडा, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त राहुल दूबे उर्फ श्याम नारायण दूबे के विरुद्ध गाजीपुर जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, बरामदगी एवं आर्म्स एक्ट से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना करंडा के दो मुकदमे, थाना जमानिया के तीन मुकदमे, थाना नंदगंज के दो मुकदमे, थाना शादियाबाद का वर्तमान मुकदमा तथा थाना सैदपुर का एक मुकदमा शामिल है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अमरेश कुमार मिश्रा मय हमराह, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।



