Breaking Newsभारत

गोरखपुर में चीनी के दाम बढ़ने पर प्रशासन सख्त, महेवा मंडी में स्टॉक और मूल्य की जांच

गोरखपुर में चीनी के दाम बढ़ने पर प्रशासन सख्त, महेवा मंडी में स्टॉक और मूल्य की जांच

*गोरखपुर* शासन के निर्देश पर चीनी के दामों में हुई बढ़ोतरी को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आज प्रशासन ने महेवा मंडी में छापेमारी अभियान चलाया।

जिलापूर्ति अधिकारी *अजय प्रताप सिंह* के नेतृत्व में टीम ने मंडी में चीनी कारोबारियों के गोदामों में स्टॉक सत्यापन और मूल्य की जांच की। टीम में *श्रीमती जूही त्रिपाठी, उपेंद्र कुमार उपाध्याय, रमेश सिंह और अजय सिंह* शामिल रहे।

टीम ने *अरविंद ट्रेडिंग कंपनी, बलराम ट्रेडर्स, प्रेमसागर-गंगासागर और आनंद ट्रेडिंग कंपनी* सहित कई प्रतिष्ठानों पर जांच की। जांच के दौरान सभी व्यापारियों का स्टॉक सिस्टम पर लोड मिला।

इस मौके पर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष *संजय सिंघानिया* ने कहा कि जांच के दौरान चीनी व्यापारियों ने अधिकारियों का भरपूर सहयोग किया।

अधिकारियों ने बताया कि आम जनता को महंगाई से राहत दिलाने के लिए आगे भी इस तरह की जांच जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button