यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम का इंतजार खत्म: कल शाम 4 बजे घोषित होंगे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम का इंतजार खत्म: कल शाम 4 बजे घोषित होंगे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे
लखनऊ/प्रयागराज: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP) के लाखों परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की तारीख और समय तय कर दिया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज मुख्यालय से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कल यानी 23 अप्रैल 2026 को शाम 04:00 बजे परीक्षाफल जारी किए जाएंगे।
यहाँ देखें अपना रिजल्ट:
परीक्षार्थी अपना परिणाम घोषित होने के बाद निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं:
UPMSP वेबसाइट: www.upmsp.edu.in
डिजिलॉकर: https://results.digilocker.gov.in/
बोर्ड द्वारा दी गई आधिकारिक सूचना के अनुसार, परिणाम समय पर जारी किए जाएंगे, जिससे परीक्षार्थी अपनी आगे की शैक्षणिक और करियर संबंधी योजनाएं समयबद्ध तरीके से तय कर सकें।



