Breaking Newsभारत

गोरखपुर: पति की आत्महत्या के बाद न्याय के लिए दर-दर भटक रही विधवा; आरोपियों की खुलेआम धमकी, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

गोरखपुर: पति की आत्महत्या के बाद न्याय के लिए दर-दर भटक रही विधवा; आरोपियों की खुलेआम धमकी, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

गोरखपुर: जिले के थाना रामगढ़ताल अंतर्गत एक हृदयविदारक मामला सामने आया है, जहां पति की आत्महत्या के बाद एक विधवा महिला न्याय के लिए पुलिस और प्रशासन के चक्कर काट रही है। मृतका की पत्नी निशा देवी ने आरोप लगाया है कि 14 अप्रैल 2026 को उनके पति स्व. पवन कुमार की आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि पीड़ित परिवार को लगातार जान से मारने और मुकदमा वापस लेने की धमकियां मिल रही हैं।

प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल

पीड़िता निशा देवी ने बताया कि इस मामले में सुसाइड नोट और वीडियो साक्ष्य उपलब्ध होने के बावजूद थाना रामगढ़ताल में दर्ज मुकदमा संख्या 228/2026 (धारा 108, बी.एन.एस.) के तहत पुलिस ने अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। अत्यंत गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली पीड़िता अब अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भयभीत है।

सपा नेताओं ने उठाई आवाज

इस गंभीर मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आगे आए हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, गोरखपुर, नगीना प्रसाद साहनी और वरिष्ठ सपा नेता साधु यादव ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि साक्ष्य होने के बावजूद दोषियों की गिरफ्तारी न होना बेहद निंदनीय है।

नेताओं ने मांग की है कि:

तत्काल प्रभाव से नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

पीड़िता को उचित सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि उसे धमकियों से बचाया जा सके।

आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को सरकार द्वारा त्वरित आर्थिक सहायता दी जाए।

पीड़िता की गुहार

पीड़िता निशा देवी ने जिला अधिकारी, गोरखपुर को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई, तो उन्हें मजबूरन बड़ा कदम उठाना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button