यूपी बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: दिलीप पटेल बने अवध क्षेत्र के प्रभारी, देखें पूरी लिस्ट

यूपी बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: दिलीप पटेल बने अवध क्षेत्र के प्रभारी, देखें पूरी लिस्ट
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उत्तर प्रदेश ने संगठन को गति देने और चुनावी व अभियानात्मक तैयारियों को मजबूत करने के लिए क्षेत्रीय और मोर्चा प्रभारियों की नई सूची जारी की है।
इस नए फेरबदल के तहत प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल को अवध क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग क्षेत्रों और प्रभारों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
1. क्षेत्रीय प्रभारियों की सूची
पश्चिम क्षेत्र: रामप्रताप सिंह चौहान
ब्रज क्षेत्र: गीता शाक्य
कानपुर क्षेत्र: शंकर लोधी
अवध क्षेत्र: दिलीप पटेल
काशी क्षेत्र: रमेश सिंह
गोरखपुर क्षेत्र: अभिजात मिश्रा
2. मोर्चा प्रभारियों की नई नियुक्तियाँ
युवा मोर्चा: राजेश चौधरी
पिछड़ा वर्ग मोर्चा: संजय राय
अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा: डॉ. धर्मेंद्र सिंह
महिला मोर्चा: कामेश्वर सिंह
अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्चा: डॉ. प्रियंका रावत
अल्पसंख्यक मोर्चा: देवेश कोरी
किसान मोर्चा: शंकर गिरी
3. अन्य महत्वपूर्ण सांगठनिक जिम्मेदारियाँ
मुख्यालय प्रभारी: गोविंद नारायण शुक्ला
मीडिया प्रभारी: नरेंद्र शर्मा (प्रदेश मंत्री)
विस्तारक योजना (संयोजक): ब्रज बहादुर (प्रदेश उपाध्यक्ष)
’मन की बात’ संयोजक: अर्चना मिश्रा
’मन की बात’ सह-संयोजक: राहुल वाल्मीकि



