यूपी अल्पसंख्यक आयोग के नए अध्यक्ष बने पूर्व मंत्री मोहसिन रजा, 8 नए सदस्य भी नामित

यूपी अल्पसंख्यक आयोग के नए अध्यक्ष बने पूर्व मंत्री मोहसिन रजा, 8 नए सदस्य भी नामित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने अल्पसंख्यक आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। शासन ने पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहसिन रजा को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
अल्पसंख्यक कल्याण अनुभाग-4 द्वारा 8 सितंबर 2026 को जारी कार्यालय आदेश संख्या-457/52-4-2026-E-1820455 के अनुसार यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 3 वर्ष या राज्य सरकार के प्रसाद पर्यन्त, जो भी पहले हो, तक के लिए की गई है।
यह आदेश उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम, 1994 (यथासंशोधित 2013) की धारा-3 व धारा-4(1) के तहत जारी किया गया है, जिस पर प्रमुख सचिव संयुक्ता समद्दार के डिजिटल हस्ताक्षर हैं।
इनको बनाया गया सदस्य
अध्यक्ष के साथ ही आयोग में 8 अन्य सदस्यों को भी नामित किया गया है –
1. श्री संदीप जैन – कैलाशगंज चौक, एटा
2. श्री अंशुमान कुमार सिंह – एनओआईटी कैंपस, लोधीपुर, शाहजहांपुर
3. सरदार हनप्रीत सिंह बेदी – गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर
4. मोहम्मद असलम – फतेहपुर
5. सरदार परविन्दर सिंह- अर्जुन नगर, आलमबाग, लखनऊ
6. सुश्री नेहा खान – अंबेडकरनगर
7. सैय्यद सेराज अब्बास रिजवी – आजमगढ़
8. श्रीमती रुमाना सिद्धीकी – मदन मोहन मालवीय मार्ग, लखनऊ
बताया जा रहा है कि लंबे समय से आयोग में नियुक्तियों का इंतजार किया जा रहा था। मोहसिन रजा के अध्यक्ष बनने के बाद आयोग की गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है।



