
सुहवल पुलिस ने 52 वर्षीय वारंटी को घर से किया गिरफ्तार
न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में हुई कार्रवाई
गाजीपुर।जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सुहवल थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक वारंटी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को थानाध्यक्ष कमलेश कुमार पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान न्यायालय अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/न्यायिक मजिस्ट्रेट, कक्ष संख्या-01 से जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस ने विरेन्द्र उर्फ मंजू दुसाध को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विरेन्द्र उर्फ मंजू दुसाध (52 वर्ष), पुत्र तारकेश्वर, निवासी ग्राम भगीरथपुर, थाना सुहवल, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। संबंधित मामला फौजदारी मुकदमा संख्या 5317/2009 से जुड़ा है, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 382 और 411 का उल्लेख है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में की गई है। गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:थानाध्यक्ष कमलेश कुमार एवं हमराह पुलिसकर्मी, थाना सुहवल, जनपद गाजीपुर।



