
रावण दहन कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लंका मैदान का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
गाजीपुर, 19 अक्टूबर, 2026- जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कल दशहरा के अवसर पर होने वाले लंका दहन कार्यक्रम के दृष्टिगत लंका मैदान का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारीगण ने लंका मैदान में रावण दहन के दौरान संभावित भीड़ के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय तथा बैरिकेडिंग की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि रावण दहन कार्यक्रम के दौरान आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपील किया कि दशहरा पर्व एवं रावण दहन के अवसर पर मेले में शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ सहभागिता करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने सभी से त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से मनाने की अपील की।



