क्राइमभारत

महिलाओं और बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी व इशारे करने के आरोप में दो गिरफ्तार

गहमर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से पकड़ा, सुहवल थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई

महिलाओं और बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी व इशारे करने के आरोप में दो गिरफ्तार

 

गहमर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से पकड़ा, सुहवल थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई

 

जखनियां (गाजीपुर)। महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति अश्लील टिप्पणी करने और अश्लील इशारे करने के आरोप में गहमर थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 21 और 22 अक्टूबर की रात उपनिरीक्षक इंदु कुमार तिवारी तथा उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, सुहवल थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति अश्लील हरकतें करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान संजय यादव (45), पुत्र स्वर्गीय लालधन यादव, निवासी बारा रिट्टी, पश्चिम तरफ, थाना गहमर तथा अशोक राजभर (40), पुत्र बबुआ राजभर, निवासी करहिया, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपितों के विरुद्ध थाना सुहवल में मुकदमा अपराध संख्या 230/2026, धारा 296 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक इंदु कुमार तिवारी और उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव अपने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ शामिल रहे। यह जानकारी गाजीपुर पुलिस की मीडिया सेल की ओर से दी गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button