महादेव की भक्ति में डूबे दिग्गज: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, सीएम और कई मंत्रियों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

महादेव की भक्ति में डूबे दिग्गज: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, सीएम और कई मंत्रियों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन
काशी में पीएम मोदी के दौरे को लेकर कई मंत्रियों का जमावड़ा हुआ। मंगलवार को बाबतपुर एयरपोर्ट से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सीएम योगी समेत कई मंत्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां विधिवत बाबा के दर्शन किए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी दौरे के क्रम में वाराणसी पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किए। इस दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी समेत उत्तर प्रदेश सरकार में उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल, आयुष राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल मौजूद रहे।



