Breaking Newsभारत

गोरखपुर : निशुल्क पियाऊ जल का महापौर ने किया फीता काटकर उद्घाटन

निशुल्क पियाऊ जल का महापौर ने किया फीता काटकर उद्घाटन

नगर निगम के द्वारा निशुल्क पियाऊ जल की गई व्यवस्था

गोरखपुर आज नगर निगम के द्वारा वार्ड संख्या 67 घंटाघर में दो जगह पर निशुल्क पियो जल का महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा स्थानीय पार्षद जियाउल इस्लाम ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने बताया कि कि पूरे शहर में प्रचंड गर्मी पड़ रही है जिसको देखते हुए नगर निगम प्रशासन द्वारा निशुल्क जल लगाने की व्यवस्था आज इस वार्ड में दो जगहों पर की गई है और नगर निगम प्रशासन द्वारा पूरे महानगर में डेढ़ सौ से अधिक जगहों पर निशुल्क पियाऊ जल की व्यवस्था की जा रही है लोगों से अपील है कि अपने साथ पानी की बोतल जरूर ले चलें कुछ जगह पर विकास कार्य चल रहे हैं जिसकी वजह से कुछ क्षेत्रों में गंदे पानी आ रहे हैं उनकी शिकायतों को जल्द ठीक कर लिया जाएगा।

क्षेत्रीय पार्षद जियाउल इस्लाम ने बताया कि नगर निगम के द्वारा मेरे वार्ड में दो जगह पर निशुल्क पियाऊ जल जल का महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव के द्वारा फीता काटकर किया गया शहर में भीषण गर्मी पड़ रही है जिसको देखते हुए हम लोगों के सुझाव पर नगर निगम प्रशासन द्वारा पेयजल की व्यवस्था की गई है जिससे राहगिरो को गर्मी में जल के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button