भांवरकोल/गाजीपुर : 88 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

88 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
भांवरकोल पुलिस ने 440 पाउच ब्ल्यू लाइम देशी शराब की बरामद, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज
भांवरकोल/गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 88 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक मोरध्वज दूबे मय पुलिस टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम सेमरिया मौजा मोड़ के पास छापेमारी कर दो बोरियों में रखी ब्ल्यू लाइम ब्रांड की 440 पाउच (प्रत्येक 200 एमएल) अवैध देशी शराब, जिसकी कुल मात्रा लगभग 88 लीटर तथा अनुमानित कीमत 35,200 रुपये है, बरामद की। मौके से रमायण यादव (52 वर्ष) पुत्र स्व. महेश यादव निवासी ग्राम बीरपुर, थाना भांवरकोल को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बरामद शराब एवं अभियुक्त को थाने लाकर मु0अ0सं0 166/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।बरामदगी 10 पेटी (440 पाउच) ब्ल्यू लाइम अवैध देशी शराब कुल मात्रा – 88 लीटर अनुमानित कीमत–₹35,200 गिरफ्तारी करने वाली टीम,उपनिरीक्षक मोरध्वज दूबे मय हमराह पुलिस टीम, थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर।



