गाजीपुर : स्टील की कलछुल से हमला करने के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

स्टील की कलछुल से हमला करने के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कलछुल भी बरामद की, न्यायालय भेजा गया आरोपी
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने मारपीट के एक मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्टील की कलछुल (पल्टा) बरामद की है।पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 566/2026 धारा 109(1), 115(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त अतुल यादव (26 वर्ष) पुत्र गंगासागर यादव, निवासी फूलपुर, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर को रजागंज चौकी से पहले ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक स्टील की कलछुल/पल्टा भी बरामद किया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।बरामदगी,घटना में प्रयुक्त एक अदद स्टील की कलछुल/पल्टा।गिरफ्तार करने वाली टीम,चौकी प्रभारी लोटन ईमली उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया।



