भारतशिक्षा

नशा मुक्ति को लेकर एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली

‘नशा छोड़ो-जीवन जोड़ो’ और ‘जिंदगी को हां, नशे को ना’ के नारों से दिया जागरूकता का संदेश

नशा मुक्ति को लेकर एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली

 

‘नशा छोड़ो-जीवन जोड़ो’ और ‘जिंदगी को हां, नशे को ना’ के नारों से दिया जागरूकता का संदेश

गाजीपुर।  92 यूपी बटालियन एनसीसी गाजीपुर के कमान अधिकारी कर्नल अनुभव राज के आदेश तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रमेश कुमार के निर्देशन में सोमवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। प्राचार्य प्रो. रमेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए वापस महाविद्यालय परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवकों ने ‘नशा छोड़ो-जीवन जोड़ो’ तथा ‘जिंदगी को हां, नशे को ना’ जैसे नारों के माध्यम से लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।रैली का संचालन एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट प्रदीप राय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शेषनाथ यादव ने किया। समापन अवसर पर प्राचार्य प्रो. रमेश कुमार ने कैडेट्स और स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ ही सामाजिक और आर्थिक रूप से भी परिवार को प्रभावित करता है। नशे की लत से परिवार और समाज दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।इसके बाद प्राचार्य ने सभी एनसीसी कैडेट्स को स्वयं नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स एवं एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button