दुल्लहपुर (गाजीपुर) : दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर बाइक पार्किंग का भव्य उद्घाटन, यात्रियों को मिली बड़ी राहत

दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर बाइक पार्किंग का भव्य उद्घाटन, यात्रियों को मिली बड़ी राहत
दुल्लहपुर (गाजीपुर), 25 अप्रैल: स्थानीय दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से चली आ रही पार्किंग की समस्या का आज आखिरकार समाधान हो गया। शुक्रवार को स्टेशन परिसर में नवनिर्मित महाकाल इंटरप्राइजेज द्वारा संचालित मोटरसाइकिल पार्किंग स्टैंड का विधिवत उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जखनिया सत्येंद्र प्रताप सिंह (मसाला) ने फीता काटकर पार्किंग स्टैंड का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों और बड़ी संख्या में रेल यात्रियों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बन गया।इस अवसर पर आयोजनकर्ता संतोष कश्यप ने बताया कि दुल्लहपुर स्टेशन पर यात्रियों को लंबे समय से अपने वाहनों को सुरक्षित खड़ा करने में परेशानी होती थी। इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन के सहयोग से महाकाल इंटरप्राइजेज के निर्देशन में अब दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराई गई है।उन्होंने कहा कि इस नई व्यवस्था से स्टेशन परिसर में अव्यवस्था खत्म होगी और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब यात्रियों को अपनी बाइक या अन्य वाहन खड़ा करने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा, बल्कि एक सुरक्षित और निर्धारित स्थान पर पार्किंग की सुविधा मिलेगी।पार्किंग स्टैंड का संचालन हरिओम पांडे के द्वारा किया जाएगा, जो इसकी देखरेख और सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करेंगे।स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह सुविधा न केवल यात्रियों के लिए लाभकारी है, बल्कि स्टेशन की सुंदरता और व्यवस्था को भी बेहतर बनाएगी। आने वाले समय में इस तरह की और सुविधाएं विकसित होने से दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन यात्रियों के लिए और अधिक सुविधाजनक बन सकेगा।



