Breaking Newsभारत

ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम में आमने- सामने आए भाजपा-सपा समर्थक, पुलिस व आरपीएफ से भी नोकझोंक

ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम में आमने- सामने आए भाजपा-सपा समर्थक, पुलिस व आरपीएफ से भी नोकझोंक

मऊ जिले में ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री एके शर्मा और घोसी लोकसभा सांसद राजीव राय के समर्थकों के बीच धक्कामुक्की हुई। इस दौरान पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को हटाया।

मऊ जिले के दोहरीघाट में मेमू ट्रेन के शुभारंभ के दौरान सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा और सपा सांसद राजीव राय के समर्थक आमने- सामने आ गए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। दोनों पक्षों को हटाने के लिए पुलिस और आरपीएफ को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सोमवार को ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री एके शर्मा और घोसी लोकसभा सांसद राजीव राय पहुंचे। इस दौरान समर्थक अपने नेताओं के जिंदाबाद लगाते हुए दूसरे नेता के लिए गो बैक का नारा लगाने लगे। जिसके बाद दोनों नेताओं के समर्थक एक दूसरे के सामने आकर धक्का मुक्की करने लगे।

इस दौरान पुलिस और आरपीएफ ने मामले को बढ़ता देख दोनों पक्षों को हटाया। इस दौरान पुलिस और आरपीएफ से भी सपा समर्थकों की नोकझोंक हुई। बीते दिनों सोशल मीडिया पर भी मेमू ट्रेन चलवाने के लिए कैबिनेट मंत्री और सांसद के समर्थकों में होड़ मची हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button