भारतराजनीति

जय गुरुदेव मेडिकल स्टोर एवं पैथोलॉजी सेंटर का भव्य उद्घाटन,जखनिया बाजार में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई सुविधा, गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी

जय गुरुदेव मेडिकल स्टोर एवं पैथोलॉजी सेंटर का भव्य उद्घाटन,जखनिया बाजार में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई सुविधा, गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी

जखनिया, गाजीपुर।तहसील जखनिया अंतर्गत जखनिया बाजार में सीएससी जखनिया के सामने स्थित जय गुरुदेव मेडिकल स्टोर एवं पैथोलॉजी सेंटर का सोमवार को भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, समाजसेवियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सीआरपीएफ के पूर्व सैनिक एवं वरिष्ठ समाजसेवी रणजीत सिंह तथा विशिष्ट अतिथि राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज के अनिल यादव, जिला पंचायत जखनिया तृतीय के प्रतिनिधि प्रभाकर जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जखनिया सत्येंद्र प्रताप सिंह उर्फ मसाला सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेडिकल स्टोर एवं पैथोलॉजी सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया।इस अवसर पर अतिथियों ने प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर अमित यादव एवं आशीष यादव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जखनिया बाजार में मेडिकल स्टोर एवं पैथोलॉजी सेंटर की शुरुआत से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के लिए सुविधाजनक सेवा उपलब्ध होगी। उन्होंने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सेवा भावना के साथ कार्य करने पर जोर दिया।उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान के संचालकों को बधाई दी। इस मौके पर शमशाद, महातीम यादव, पूर्व प्रमुख गरीब राम, मनोज सिंह, विनोद सिंह, सहित अन्य गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।अंत में प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर अमित यादव एवं आशीष यादव ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान के माध्यम से लोगों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button