
बहरियाबाद पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरियाबाद थाना पुलिस ने फौजदारी मुकदमा संख्या 82/22, धारा 323, 504 भादवि से संबंधित दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक सलाहुद्दीन ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रदीप पुत्र रामलाल यादव** तथा **सूरत लाल उर्फ डब्बू पुत्र मोतीलाल**, निवासीगण ग्राम बेलहरा, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि दोनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सलाहुद्दीन मय हमराह थाना बहरियाब शामिल रहे।



