Breaking Newsभारत

जखनिया (गाजीपुर) : मातृभूमि जखनिया की ऐतिहासिक पहल, बाजार में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मातृभूमि जखनिया की ऐतिहासिक पहल, बाजार में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जखनिया (गाजीपुर)। पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ जलवायु के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से लोकप्रिय सामाजिक संगठन मातृभूमि जखनिया ने रविवार को एक और ऐतिहासिक पहल की। संगठन के संरक्षक नीरज सिंह ‘अजेय’ की उपस्थिति में जखनिया बाजार के मुख्य मार्गों पर संगठन के सदस्यों ने “मातृभूमि जखनिया” अंकित लोहे की सुरक्षा जालियों में पौधारोपण किया तथा पौधों की सुरक्षा का भी संकल्प लिया।इस अवसर पर संगठन के संरक्षक नीरज सिंह ‘अजेय’ ने कहा कि मातृभूमि जखनिया संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सहयोग, गरीब कन्याओं के विवाह अनुदान सहित विभिन्न जनहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय है। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा जखनिया बाजार में पिछले कई वर्षों से जरूरतमंद लोगों के लिए निशुल्क रसोई का भी सफल संचालन किया जा रहा है। इसी सेवा अभियान को आगे बढ़ाते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए यह पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।अभियान के दौरान पौधों की सुरक्षा के लिए लोहे की जालियां भी लगाई गईं, जिससे पौधों का संरक्षण सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नीरज सिंह ‘अजेय’, मुकेश मौर्य, गंभीर यादव, सत्यम चौबे, विजय गुप्ता, विवेक वर्मा, डॉ. दीपक सिंह, गुड्डू चौहान, पवन प्रजापति, अलाऊ शाहिद सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।यह पहल क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button