Breaking Newsक्राइमभारत

गहमर (गाजीपुर) : गहमर पुलिस की मुठभेड़ में अंतरजनपदीय हिस्ट्रीशीटर लुटेरा व साथी घायल होकर गिरफ्तार, लूट का माल व अवैध असलहे बरामद

गहमर पुलिस की मुठभेड़ में अंतरजनपदीय हिस्ट्रीशीटर लुटेरा व साथी घायल होकर गिरफ्तार, लूट का माल व अवैध असलहे बरामद

गहमर (गाजीपुर)। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अंतरजनपदीय शातिर लुटेरे एवं हिस्ट्रीशीटर सुधीर पासी उर्फ ध्रुव पासी तथा उसके साथी समीम शाह को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से लूट की नगदी, सोने के जेवर, पांच मोबाइल फोन, चोरी की मोटरसाइकिल, दो अवैध तमंचे तथा कारतूस बरामद किए गए।पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को नवली निवासी मेराज कुरैशी से बकरा खरीदने के बहाने बुलाकर उसके साथ मारपीट कर 60 हजार रुपये व सोने की चेन लूट ली गई थी। इसी दौरान कामाख्या धाम स्थित मैरिज हॉल संचालक नवीन पाण्डेय से फोन पर 20 हजार रुपये की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। दोनों मामलों में थाना गहमर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी एवं चौकी प्रभारी संजय कुमार यादव अपनी टीम के साथ 1 अगस्त की रात रेवतीपुर बॉर्डर पर चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर सुधीर पासी उर्फ ध्रुव पासी पर गाजीपुर, मऊ, सुल्तानपुर तथा आजमगढ़ सहित विभिन्न जनपदों में लूट, चोरी, रंगदारी, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के 35 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके साथी समीम शाह के विरुद्ध भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।बरामदगी में दो अवैध तमंचे, कारतूस, चोरी की लाल रंग की हंटर मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल फोन, सोने का लॉकेट तथा 90,620 रुपये नकद शामिल हैं। पुलिस दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए अन्य आपराधिक घटनाओं में भी पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button