Breaking Newsभारत

गोरखपुर : CM योगी आज गोरखपुर में निकालेंगे भव्य तिरंगा यात्रा

गोरखपुर

CM योगी आज गोरखपुर में निकालेंगे भव्य तिरंगा यात्रा

3 किलोमीटर पैदल चलेंगे मुख्यमंत्री, 5 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में तिरंगा यात्रा की अगुवाई करेंगे।

सुबह 9.30 बजे यात्रा की शुरुआत नगर निगम परिसर स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्पार्चन के साथ होगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री करीब 3 किलोमीटर पैदल यात्रा में शामिल होंगे।

तिरंगा यात्रा टाउनहॉल, गोलघर चौराहा, गणेश चौराहा, कालीमंदिर और यातायात तिराहा होते हुए रेलवे स्टेशन चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा तक पहुंचेगी। यहां पुष्पार्चन के साथ यात्रा का समापन होगा।

यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और शहरवासी शामिल होंगे। हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के नारों के बीच मुख्यमंत्री लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने और अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील करेंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्रदेश में 5 करोड़ घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 9 अगस्त से अभियान की शुरुआत की है, जिसके तहत 17 अगस्त तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तिरंगा यात्राएं और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

गोरखपुर की सड़कों पर आज दिखेगा देशभक्ति का रंग, तिरंगे के साथ CM योगी करेंगे जनभागीदारी का आह्वान।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button