गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र में अधिवक्ता के पिता शिव कुमार त्रिपाठी की सनसनीखेज हत्या के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने मामले में कथित लापरवाही के चलते सिकरीगंज थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी को तत्काल प्रभाव से लाइनहाज़िर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, इस गंभीर वारदात के बाद पुलिस प्रशासन पर त्वरित कार्रवाई का भारी दबाव था। घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने यह कड़ा कदम उठाया है।पैडलेगंज चौकी प्रभारी को मिली कमानसिकरीगंज थाने की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रशासन ने नए थाना प्रभारी की तैनाती कर दी है। पैडलेगंज चौकी प्रभारी को अब सिकरीगंज थाने का नया प्रभारी (SO) बनाया गया है।
नए थाना प्रभारी को तत्काल कार्यभार संभालते हुए मामले की जांच में तेजी लाने और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।