गोरखपुर : माधोपुर पहुँचा सैंथवार मल्ल महासभा का प्रतिनिधिमंडल,पीड़ित परिवार से मिलकर जताई संवेदना एवं न्याय की मांग

माधोपुर पहुँचा सैंथवार मल्ल महासभा का प्रतिनिधिमंडल,पीड़ित परिवार से मिलकर जताई संवेदना एवं न्याय की मांग
गोरखपुर। जनपद की पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के ग्राम माधोपुर में 9 वर्षीय दिवंगत मासूम सरस सिंह के पीड़ित परिवार से सैंथवार मल्ल महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए विश्वास दिलाया कि न्याय की इस लड़ाई में पूरा समाज उनके साथ मजबूती से खड़ा है। प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ई.अजय कुमार मल्ल, विश्वजीत सिंह एवं एस.पी.सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री जनार्दन सिंह फौजी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भोला सिंह फौजी, तथा राजेश सिंह,सतीश सिंह एवं रामबदन सिंह उपस्थित रहे।इस दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक,समाजसेवी एवं समाज के लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।महासभा ने इस जघन्य एवं अमानवीय हत्या की कड़ी निंदा करते हुए शासन-प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध त्वरित,निष्पक्ष एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय एवं समुचित सहायता प्रदान करने की अपील की।महासभा ने दिवंगत मासूम सरस सिंह की पुण्यात्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।



