गोरखपुर : ऑटो में मंगलसूत्र चोरी का खुलासा: दो महिला चोर गिरफ्तार, चोरी का मंगलसूत्र बरामद

गोरखपुर
ऑटो में मंगलसूत्र चोरी का खुलासा: दो महिला चोर गिरफ्तार, चोरी का मंगलसूत्र बरामद
गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना पुलिस ने ऑटो में महिला यात्री का मंगलसूत्र चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर चोरी किया गया मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया।
गिरफ्तार महिलाओं की पहचान मोनिका देवी पत्नी रवि और सजंती पत्नी विष्णु के रूप में हुई है। दोनों बिहार के बक्सर जनपद के चीनी मिल थाना क्षेत्र स्थित शांति नगर की निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को पीड़िता अपनी देवरानी के साथ ऑटो से यात्रा कर रही थी। इसी दौरान दोनों महिलाओं ने उनके पर्स से मंगलसूत्र चोरी कर लिया। पीड़िता की शिकायत पर कैंपियरगंज थाने में BNS की धारा 303(2) और 317(2) के तहत मुकदमा संख्या 387/2026 दर्ज किया गया।
आरोपितों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक सुधांशु यादव, मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार यादव, महिला कांस्टेबल विजय लक्ष्मी और महिला कांस्टेबल अंजली वर्मा शामिल रहीं।



