गाजीपुर : रामपुर मांझा पुलिस व एटीएस की संयुक्त कार्रवाई: अवैध शस्त्र रखने के आरोप में युवक गिरफ्तार

रामपुर मांझा पुलिस व एटीएस की संयुक्त कार्रवाई: अवैध शस्त्र रखने के आरोप में युवक गिरफ्तार
गाजीपुर, 26 जुलाई 2026। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर मांझा पुलिस एवं एटीएस (ATS) वाराणसी इकाई की संयुक्त टीम ने अवैध शस्त्र रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार शनिवार को थाना रामपुर मांझा पुलिस और एटीएस वाराणसी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए यूसुफ अली पुत्र आलमगीर शाह (22 वर्ष) निवासी ग्राम गरथौली, थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर को बासूचक हॉल्ट स्टेशन के समीप बंद पड़े स्कूल के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस ने बताया कि अभियुक्त अवैध शस्त्र रखने के मामले में संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त था। गिरफ्तारी के बाद उसे हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ की गई तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।
यह कार्रवाई थाना प्रभारी रामपुर मांझा के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस टीम तथा एटीएस वाराणसी इकाई की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।



