Breaking Newsभारत

गाजीपुर : नशा मुक्त युवा–विकसित भारत अभियान में गूंजा युवा संकल्प

नशा मुक्त युवा–विकसित भारत अभियान में गूंजा युवा संकल्प

पीजी कॉलेज गाजीपुर में जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, विजेताओं को किया गया सम्मानित

गाजीपुर। भारत सरकार के नशा मुक्त युवा–विकसित भारत अभियान के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat) गाजीपुर द्वारा गुरुवार को पीजी कॉलेज परिसर में जनपद स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशा मुक्ति का संदेश दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद गाजीपुर के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। यदि युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं, तो विकसित भारत का लक्ष्य शीघ्र हासिल किया जा सकता है।प्रतियोगिताओं में लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ, भाषण, रंगोली, नारा लेखन और चित्रकला के माध्यम से प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति का प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किया। समापन समारोह में पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राघवेंद्र पांडे ने कहा कि शिक्षा तभी सार्थक है, जब उसमें सामाजिक उत्तरदायित्व और नैतिक मूल्यों का समावेश हो। उन्होंने युवाओं से समाज में नशा मुक्ति के प्रति जनजागरण का आह्वान किया।कार्यक्रम के संयोजक एवं जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाकर उन्हें स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।इस अवसर पर बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सीमा पाठक, सदस्य देवाशीष, प्रो. संजय चतुर्वेदी, प्रो. एस.एन. मिश्रा, प्रो. रविशंकर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन अमरनाथ तिवारी, विद्या निवास पांडे, जीवन राम, परसनाथ सिंह यादव, दिनेश चंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, सूबेदार सनेही कुमार एवं प्रांशु कुमार ने किया। संचालन अंगद यादव तथा आभार ज्ञापन सुभाष चंद्र प्रसाद ने किया।समापन अवसर पर सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण-पत्र एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित युवाओं ने नशा मुक्त युवा–विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button