Breaking Newsभारत

गाजीपुर : खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान, आटा व अन्य खाद्य पदार्थों के 5 नमूने लिए गए

खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान, आटा व अन्य खाद्य पदार्थों के 5 नमूने लिए गए

जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए नमूने, रिपोर्ट के आधार पर होगी विधिक कार्रवाई

गाजीपुर। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनपद में विशेष अभियान चलाकर आटा निर्माण इकाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की जांच की। अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल पांच नमूने संग्रहित कर खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश भेजे गए।खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सिंचाई विभाग चौराहा स्थित मेसर्स वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड से वेज मेयोनीज (फन फूड्स ब्रांड) का नमूना लिया। वहीं करंडा स्थित मेसर्स डीकेआर सर्विसेज प्रा. लि. से विजय गोल्ड ब्रांड गेहूं का आटा, जंगीपुर स्थित बाबा विश्वनाथ फ्लोर मिल से राम ब्रांड गेहूं का आटा, जखनिया के हरदासपुर खुर्द स्थित महाकालेश्वर एग्रो इंडस्ट्रीज से नीलकंठ ब्रांड आटा तथा सैदपुर के जौहरगंज स्थित रैनबो फ्लोर मिल से अमृतभोग ब्रांड आटे का नमूना संग्रहित किया गया।खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी नमूने में मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यह अभियान सहायक आयुक्त (खाद्य) आर.सी. पाण्डेय एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों गुलाबचन्द गुप्त, बिपिन कुमार गिरि, धनंजय सिंह, अरविन्द्र प्रजापति, पंकज कुमार कन्नौजिया एवं अमरनाथ की टीम द्वारा संचालित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button