गाजीपुर : जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना आवश्यक कार्य मुख्यालय न आएं अधिकारी

जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना आवश्यक कार्य मुख्यालय न आएं अधिकारी
गाजीपुर 02 मई, 2026। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपद के समस्त ब्लॉक एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे केवल अत्यंत आवश्यक कार्य अथवा जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बुलाई गई बैठक के लिए ही जनपद मुख्यालय पर उपस्थित हों।उन्होंने स्पष्ट किया कि अन्यथा की स्थिति में सभी अधिकारी अपने-अपने ब्लॉक एवं तहसील मुख्यालय पर रहकर लोकहित एवं जनहित से जुड़े कार्यों का निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर प्राप्त होने वाले जन शिकायतों/आवेदनों का तत्काल निस्तारण किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी लाभार्थी द्वारा शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध तत्काल विभागीय कार्रवाई की जाएगी।



