गाजीपुर : जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने सिद्ध पीठ हथियाराम मठ में टेका मत्था, लिया बुढ़िया माई का आशीर्वाद

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने सिद्ध पीठ हथियाराम मठ में टेका मत्था, लिया बुढ़िया माई का आशीर्वाद

गाजीपुर। जनपद के नवागत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने अपने निरीक्षण दौरे के दौरान मंगलवार को विश्व विख्यात सिद्ध पीठ हथियाराम मठ पहुंचकर बुढ़िया माई के दरबार में मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। जखनियां तहसील निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी अपने काफिले के साथ सीधे सिद्ध पीठ पहुंचे, जहां उनका सिद्ध पीठ की तरफ से पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया।मठ परिसर में पहुंचने पर जिलाधिकारी ने पीठाधिपति महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान महामंडलेश्वर महाराज ने जिलाधिकारी का विशेष रूप से स्वागत करते हुए उन्हें माता का प्रसाद एवं चुनरी भेंट की। साथ ही उन्होंने सिद्ध पीठ हथियाराम के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व से भी अवगत कराया।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और महामंडलेश्वर के बीच बुढ़िया माई के स्थान की महत्ता, सिद्ध पीठ के इतिहास और यहां की परंपराओं को लेकर काफी देर तक विस्तृत चर्चा हुई। अपने प्रथम आगमन पर जिलाधिकारी ने भी इस पावन स्थल के प्रति श्रद्धा व्यक्त की और व्यवस्थाओं की सराहना की।महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति महाराज ने जिलाधिकारी को शुभाशीष देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। वहीं जिलाधिकारी ने भी संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को सौभाग्यशाली बताया।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जखनियां अतुल कुमार, खंड विकास अधिकारी जखनियां भीमराव प्रसाद सूचना अधिकारी राकेश कुमार सहित सिद्ध पीठ के पुजारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी और मठ के पदाधिकारियों ने मंदिर परिसर में कुछ समय व्यतीत कर आपसी संवाद भी किया।



